ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम ने किया शर्मसार,तो महिला टीम ने जीता खिताब
Image Credit: Twitter/ICC
बॉल टेंपरिंग विवाद के चलते पुरुष ऑस्ट्रेलिया की टीम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया है. महिला टीम ने इंग्लैंड को T20 की त्रिकोणीय सीरीज में 57 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया. ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया. ऑस्ट्रेलिया का कुल स्कोर चार विकेट पर 209 रन रहा जो महिला अंतर्राष्ट्रीय T20 में सबसे ज्यादा स्कोर है. और इंग्लैंड 157 रन पर ही सिमट गई