ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 18वां वनडे जीता, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
Image Credit: Twitter
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 9 विकेट से हराया। इसके साथ टीम ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली। ये टीम की वनडे में लगातार 18वीं जीत है। 18 में से 12 मैच टीम ने दूसरे देशों में जीते। इससे पहले कोई टीम ऐसा नहीं कर सकी थी। इससे पहले लगातार 17 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के ही नाम था।