ऑस्ट्रेलिया ने T-20 सीरीज पर किया कब्ज़ा, सिर्फ 19 रनों से न्यूजीलैंड की हार
कल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर त्रिकोणीय T-20 सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया. पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 150 रनों का लक्ष्य दिया था जबकि जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 14.4 ओवर में तीन विकेट गवाकर 121 रन बनाए. इसके बाद बारिश की वज़ह से मैच रोक दिया गया. फिर भी डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने न्यूजीलैंड पर 19 रनों से जीत हासिल करके सीरीज अपने नाम कर ली.