ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन बने 'क्रिमिनल'
Image Credit: Twitter
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन के Twitter अकाउंट को आज आधे घंटे के लिए हैक करके उसमें कई बदलाव किए गए। उनकी प्रोफाइल पिक्चर बदली गई। उनके नाम को बदलकर आपत्तिजनक नाम crimin.al लिख दिया गया। उनके ट्विटर हैंडल से मोटापे से जुड़े भद्दे कमेंट से लेकर कई नस्लीय कमेंट किए गए। वॉटसन ने ट्वीट के जरिए लोगों को इससे अवगत कराया और विवादित Tweets को नजरअंदाज करने को कहा।