बिग बैश लीग 2018 में बदला टॉस का तरीका, अब सिक्के की जगह बल्ले से होगा फैसला
Image Credit: Twitter
इस बार ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग टी 20 टूर्नामेंट के 8वें सीजन में टॉस को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. बदलाव के मुताबिक अब लीग में टॉस सिक्का उछालकर नहीं बल्कि बल्ला उछालकर किया जाएगा. बुधवार को टी 20 मुकाबले के पहले मैच में ऐडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिसबेने हीट के बीच ऑस्ट्रलियाई बैट्समैन मैथ्यू हेडन ने बल्ला उछालकर टॉस किया.जिसमें ऐडिलेड ने टॉस जीता और फिल्डिंग का फैसला लिया. वहीं सोशल मीडिया पर टॉस का वीडियो भी पोस्ट किया गया.