मार्नश लबुशाने ने लगाया दशक का पहला दोहरा शतक
Image Credit: Shortpedia
दशक का पहला दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के नाम रहा। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नश लबुशाने ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज के आखिरी मैच की पहली पारी में 215 रन बनाकर इस साल के पहले दोहरे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले साल 2000 में आस्ट्रेलिया के जस्टिन लेंगर और 2010 में रिकी पोंटिंग ने भी दशक का पहला दोहरा शतक लगाया था।