विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे अविनाश
Image Credit: social media
भारत के अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में नाटकीय ढंग से विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल्स में क्वालिफाई किया। अविनाश ने आठ मिनट 25.23 सेकंड का समय लिया और अपने हीट में सातवें और 44 खिलाड़ियों में कुल 20वें स्थान पर रहे। इस दौरान दो बार उन्हें बाधा पहुंची। भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन ने इसके खिलाफ अपील और अविनाश 16वें खिलाड़ी के रूप में फाइनल्स के लिए क्वालिफाई कर गए।