जापान ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे बी साई प्रणीत
Image Credit: shortpedia
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत जापान ओपन के पहले दौर में केंतो निशिमोतो को 21-17, 21-13 से हराकर दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सुपर 750 टूर्नमेंट के दूसरे दौर में उनका सामना जापान के कांता सुनेयामा से होगा, वहीं मिक्स्ड डबल्स में सात्विक साईराज रांकिरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने पहले दौर में जर्मनी के मर्विन सेइडेल और लिंडा एफलेर को 21- 14, 21- 19 से हराया।