आर्थिक रुप से कमजोर पहलवान बजरंग ने कॉमनवेल्थ में जीता गोल्ड
Image Credit: Aajtak
कहते हैं कोई भी काम इंसान की हिम्मत से बड़ा नहीं होता और इस कहावत को बिल्कुल सही साबित किया कॉमनवेल्थ गेम्स में 65 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया ने. बजरंग ने वेल्स के केन चेरिग को 10-0 से हराया. एक समय ऐसा था कि उनके पिता के पास बजरंग को घी खिलाने के लिए भी पैसे नहीं थे. ऐसे ही मुश्किल हालातों से गुजर कर बजरंग ने कुश्ती सीखी और आज भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहा है