बलबीर सिंह सीनियर को पड़ा दिल का दौरा, वेंटिलेटर पर रखे गए
Image Credit: Shortpedia
पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ा। हालत नाजुक होने पर उन्हें मोहाली के निजी अस्पताल में आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। 96 वर्षीय बलबीर के नाती कबीर सिंह भोमिया ने बताया कि कई अंगों के प्रभावित होने के कारण शुक्रवार आठ मई को उन्हें काफी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत अभी-भी नाजुक बनी हुई है।