ताइवान में बेसबॉल के मुकाबले शुरू, पोलैंड में 5 मई से खुलेंगे आउटडोर स्टेडियम
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस महामारी के बीच दुनिया भर में खेल आयोजनों पर रोक लगी है, लेकिन ताइवान में बेसबॉल के मुकाबले शुरू हो गए हैं। हालांकि सुबरबन ताइपेई बॉलपार्क के स्टेडियम में खिलाड़ियों को चीयर करने के लिए दर्शक मौजूद नहीं थे। 11 अप्रैल से शुरू हुए इन मैचों में दर्शकों की एंट्री पर पाबंदी है। इसके अलावा पोलैंड में भी 5 मई से आउटडोर खेलों के मैदान खोल दिए जाएंगे।