बीसीसीआई 2018-19 में कराएगा 2000 मैच
Image Credit: hindi.mykhel.com
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2018-19 में कराने वाले मैचों की सूची जारी कर दी है. कुल 2000 मैच कराए जाएंगे. इसमे महिला और पुरुष दोनों वर्गों के मैच शामिल होंगे. इन मैचों की शुरुआत 17 अगस्त को दिलीप ट्रॉफी के साथ होगी. उसके बाद एक नवंबर से रणजी ट्रॉफी का आयोजन होगा. जिसके मैच 6 फरवरी तक चलेंगे. इसी के साथ बीसीसीआई ने इस साल 9 नई टीमों को रणजी ट्रॉफी में शामिल किया गया है. और अब ये टूर्नामेंट खेलने वाली कंपनियों की संख्या 37 हो गयी है.