कोहली की गैरमोजूदगी में रहाणे संभालेंगे अफगानिस्तान के खिलाफ टीम की कमान
Image Credit: ganeshaspeaks.com
बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एक मात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम की कमान जहां आजिंक्य रहाणे को सौंपी गई है वहीं भारतीय टेस्ट टीम में करुण नायर और कुलदीप यादव की वापसी भी हुई है. इसके अलावा भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है. बता दें, ये ऐतिहासिक टेस्ट मैच 14 जून से बेंगलुरु में खेला जाएगा. काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेने की वजह से कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे.