BCCI ने की महिला IPL टीम की घोषणा, इन तीन टीमों में होगी टक्कर
Image Credit: Shortpedia
BCCI ने महिलाओं की टी-20 लीग के मुकाबलों के लिए तीनों टीमों का ऐलान कर दिया है। इसमें सुपरनोवा, ट्रेलब्रेजर्स और वेलोसिटी की टीमों में टक्कर होगी। इसकी कप्तानी मिताली राज, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधानी संभालेंगी। 4 से 9 नवंबर के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। इस लीग में भारत के अलावा इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम की महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।