रमेश पवार बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच
Image Credit: BCCI
बीसीसीआई ने पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। पवार को 30 नवंबर 2018 तक पूर्णकालिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके कार्यकाल में टीम सितंबर में श्रीलंका के टूर और अक्टूबर में वेस्ट इंडीज में द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी। वहीं,नवंबर में होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप भी पवार के कार्यकाल में ही खेले जाएगा। गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए कोच की तलाश में बीसीसीआई जोर शोर से जुटा था।