BCCI ने 6 महीनों में दूसरी बार रद किया जिम्बाब्वे दौरा, कोच ने दी प्रतिक्रिया
Image Credit: Shortpedia
BCCI ने भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे को कोरोना महामारी की वजह से स्थगित करने का फैसला लिया है। पिछले छह महीने में यह दूसरा मौका है जब जिम्बाब्वे के साथ खेली जाने वाली सीरीज को टाला गया है। वहीं इस वक्त जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कोच लालचंद राजपूत ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, 'भारतीय टीम का मुकाबला करने के लिए उनकी टीम पूरी तरह तैयार थी।