BCCI ने पहली बार बताया रोहित-विराट विवाद का सच
Image Credit: Shortpedia
रोहित और विराट के बीच विश्वकप से ही मीडिया में कुछ मतभेद की बातें सामने आ रही हैं लेकिन अब BCCI के प्रशासकों की समिति के मुखिया विनोद राय ने विराट-रोहित के बीच मतभेद की खबरों का खंडन किया है। यानी उनके मुताबिक इन दोनों के बीच संबंध खराब नहीं हैं। उन्होंने इस तरह की खबरों के लिए सीधे तौर पर मीडिया को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने ऐसा माहौल बनाया है।