बीसीसीआई को जनधन खाताधारक खिलाड़ियों के अकाउंट में पुरस्कार राशि भेजने में हुई दिक्कत
Image Credit: Shortpedia
बीसीसीआइ के वार्षिक समारोह में पुरस्कार पाने वाले सभी आयु-वर्ग के क्रिकेटरों को डेढ़ लाख रुपये दिए जाने थे, लेकिन बीसीसीआई को उन 6 जूनियर खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि जारी करने में परेशानी हुई, जिनका बैंक खाता जनधन योजना के तहत खुला। इन खातों में अधिकतम 50,000 की राशि जमा हो सकती है। सीनियर खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का ट्रांसफर 11 जनवरी को समारोह के तुरंत बाद हो गया था।