ब्रायन लारा ने सूर्यकुमार यादव को बताया 'क्लास खिलाड़ी', कहा- ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिलनी चाहिए थी जगह
Image Credit: shortpedia
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई भारतीय क्रिकेट टीम में सूर्यकुमार यादव को नहीं चुने जाने का मुद्दा लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सूर्यकुमार को भारतीय टीम में चुना जाना चाहिए था।अब वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का कहना है कि सूर्यकुमार 'क्लास खिलाड़ी' हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे की टीम में जरूर शामिल किया जाना था।