फोटो लेने की कोशिश में क्रिकेट के इस सुपरस्टार का टूटा कान
Image Credit: twitter
हिंदुस्तान में लोगों के बीच क्रिकेट को लेकर इस कदर दीवानगी है कि वह अपने पसंदीदा क्रिकेटर के साथ तस्वीर खिंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. पिछले दिनों दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में विराट कोहली के मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया था. जिसके बाद इस प्रतिमा को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने विराट की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में उनका दाया कान तोड़ दिया. कोहली के पुतले को बनाने में 6 महीने का समय लगा था