कैप्टन कूल हुए 37 साल के, इंग्लैंड में मनाएंगे अपना जन्मदिन
Image Credit: Youtube
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी आज 37 साल के पूरे हो चुके हैं. जिंदगी के इन 37 सालों में धोनी कड़ा संघर्ष कर भारतीय टीम के उन चंद खिलाड़ियों में शामिल है जिन्होंने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है. धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 28 साल बाद सन 2011 में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. फिलहाल धोनी इंग्लैंड दौरे पर गए हैं यहां उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी है.