लॉकडाउन के दौरान पत्नी के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए कप्तान कोहली, वीडियो वायरल
Image Credit: Twitter
लॉकडाउन के दौरान भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ घर में मौजूद हैं। जहां से उनके एक वीडियो वायरल हुई है वीडियो में विराट क्रिकेट का अभ्यास करते दिखे। जहां विराट बल्ले से जौहर दिखा रहे हैं। वहीं पत्नी अनुष्का उन्हें गेंदबाजी कर रही हैं। 15 मई को कोहली बिल्डिंग एरिया के पार्क में दौड़ लगाते दिखे। जिसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था।