कप्तान कोहली के गले पड़ा था व्यक्ति, अब हुआ मामला दर्ज
Image Credit: shortpedia
हैदराबाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है. पहले दिन का एक घंटे का खेल खत्म होने के बाद एक प्रशंसक मैदान में सुरक्षा घेरा तोड़कर घुस गया और विराट कोहली को जाकर गले लगाया और उनके साथ फोटो लेने की कोशिश की. लेकिन फिर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़कर बाहर कर दिया. अब इसी प्रशंसक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. व्यक्ति की पहचान 19 साल के मोहम्मद खान के तौर पर हुई है.