धवन की जगह विलियमसन बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान
Image Credit: Twitter/SunRisers Hyderabad
बॉल से छेड़खानी के मामले में विवादों में चल रहेे डेविड वॉर्नर को आईपीएल की हैदराबाद टीम की कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा है. वहीं वार्नर के हटने के बाद टीम की कमान संभालने के लिए शिखर धवन का नाम चल रहा था. लेकिन धवन को मात देते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. अगर धवन कप्तान बनते तो आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा होता कि सारी टीमों के कप्तान भारतीय ही होते .