T20 में बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड
कल केपटाउन में खेले गए T20 सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर 2-1 से मुकाबले में जीत हासिल की. इस मैच की ख़ास बात ये रही कि इस बार टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथ में थी. इसी के साथ रोहित शर्मा बतौर कप्तान पहले चार टी-20 मैचों में जीत दिलाने वाले भारत के पहले और दुनिया के छठे कप्तान बन गए हैं. रोहित की कप्तानी में भारत चार T20 मैच पहले भी जीत चुका है. पिछले तीनों मैच श्रीलंका के खिलाफ जीते गये थे.