कैरेबियाई गेंदबाज ने CPL में दिखाई कलाबाजी, हर कोई रह गया दंग
Image Credit: twitter
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2020 का 26वां मैच गुयाना अमेजन वॉरियर्स और बारबाडोस ट्राइडेंट्स के बीच खेला गया था। इस मैच में गुयाना के गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने लगातार दो गेंदों पर दो बल्लेबाजों को आउट किया और इस खुशी का जश्न उन्होंने अलग अंदाज में मनाया। विकेटे लेने के बाद उन्होंने एक के बाद एक तीन चक्कर जमीन से उठकर हवा में लगाए। इस स्टंट को देख हर कोई हैरान था।