कैस ने इंदरजीत सिंह पर लगाया चार साल का प्रतिबंध
Image Credit: social media
वर्ल्ड यूनिवर्सियाड और एशियाई चैंपियन शॉटपुटर इंदरजीत सिंह पर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (कैस) ने वाडा की अपील स्वीकार करते हुए चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है। कैस ने कहा है कि कानूनी प्रक्रिया में हुए खर्च के लिए नाडा और शॉटपुटर इंदरजीत सिंह को हर्जाने के रूप में तीन-तीन हजार स्विस फ्रेंक भी देने होंगे। गौरतलब है कि इंदरजीत रियो ओलंपिक से पहले डोप में फंसे थे।