चेन्नई फिर बना आईपीएल का सुपरकिंग,हैदराबाद को हराया
Image Credit: BCCI
चेन्नई का अनुभव आखिरकार हैदराबाद के जोश पर भारी पड़ गया. धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीजन 11 के फाइनल में हैदराबाद को 9 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हराकर तीसरी बार इस प्रतिष्ठित खिताब पर अपना नाम लिख दिया है. हैदराबाद ने छह विकेट के नुकसान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने शेन वॉटसन के 117 रनों की बदौलत जीत के लक्ष्य को केवल 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया