भारत-ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट में इतिहास रचा जाएगा, पोलोसाक बनेंगी पहली महिला मैच अधिकारी
Image Credit: Social Media
कल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट खेला जाएगा, साथ ही यहां पर एक नया इतिहास भी रचा जाएगा। दरअसल इस टेस्ट मैच में एक महिला क्लेयर पोलोसाक अंपायर की भूमिका में नजर आएंगी। यह पहला मौका होगा, जब पुरुषों को किसी टेस्ट मैच में कोई महिला मैच अधिकारी अंपायरिंग की भूमिका निभाएंगी। हालांकि पोलोसाक गिने-चुने मौकों पर ही मैदान पर दिखाई देंगी, क्योंकि उन्हें सिडनी टेस्ट के लिए चौथे अंपायर की भूमिका दी गई है।