दिल्ली कैपिटल्स का एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित
Image Credit: Twitter
दिल्ली कैपिटल्स का एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुआ। टीम के सदस्य होटल में क्वारंटीन हुए। सभी को दो दिन तक होटल में ही रखा जाएगा। दिल्ली और पंजाब के बीच 20 अप्रैल को होने वाला मैच भी स्थगित हो सकता है। रैपिड एंटीजन टेस्ट में खिलाड़ी की कोरोना पॉजिटिव आई। मामले में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई। इससे पहले दिल्ली के फिजियो पैट्रिक फरहात संक्रमित पाए गए थे।