क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज को एक ही मैदान पर कराने की तैयारी
Image Credit: Shortpedia
लॉकडाउन के कारण 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया' आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उसके पास कर्मचारियों को तनख्वाह देने तक के पैसे नही है। इसलिए आस्ट्रेलिया नवंबर-दिसंबर में भारत के साथ होने वाले 4 टेस्ट मैचों की सीरीज को एक ही मैदान पर कराने का विचार कर रहा है। इसके लिए एडिलेड को चुना जा सकता है। आस्ट्रेलिया ने भारत के साथ एक टेस्ट ज्यादा खेलने की इच्छा भी जाहिर की है।