जल्द बिलियनेयर स्पोर्ट्स पर्सन की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो
Image Credit: Shortpedia
अनेकों रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो जल्द ही कमाई का एक नया रिकॉर्ड कायम कर सकतें है। रोनाल्डो एक बिलियन डॉलर की कमाई के साथ बिलियनेयर स्पोर्ट्स पर्सन की लिस्ट में शामिल होने वाले हैं। इनकी कुल कमाई 6087 करोड़ रुपए है और सैलरी से सालाना 820 करोड़ की कमाई करतें हैं। अबतक इस लिस्ट में गोल्फर टाइगर वुड्स और बॉक्सर फ्लायड मेवेदर ही शामिल हुए हैं।