कभी कोहली को किया था प्रपोज, अब अर्जुन तेंदुलकर के साथ स्पॉट हुई ये महिला क्रिकेटर
Image Credit: Instagram
2014 में विराट कोहली को ट्विटर पर प्रपोज करने वाली इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल याट हाल ही में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के साथ एक डिनर डेट पर देखी गईं। दोनों लंदन में साथ में सैर कर रहे हैं। उन्होंने अर्जुन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाई है जो जमकर वायरल हो रही है। डेनियल याट और अर्जुन कई मौकों पर एक-दूसरे की तारीफ करते रहते हैं।