डेविड मलान ने इंग्लैंड के लिए बनाया सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड
Image Credit: Shortpedia
न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर टी-20 मुकाबले में एक तरफ जहां इंग्लिश कप्तान इयान मोर्गन ने तूफानी अर्धशतक बनाया और केवल 9 रनों से वे शतक से दूर रहे। वहीं दूसरी ओर इंग्लिश बल्लेबाज डेविड मलान ने ना केवल अपना शतक पूरा किया, बल्कि उन्होंने इंग्लैंड की ओर से टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक मारने का रिकॉर्ड बनाया। मलान ने 48 गेंदों पर शतक लगाया और 51 गेंदों पर 103 रन बनाकर नाबाद लौटे।