तीरंदाजी में दीपिका को स्वर्ण, अंकिता ने हासिल किया रजत
Image Credit: Twitter
भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने बैंकॉक में जारी 21वीं एशियाई चैम्पियनशिप की महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता वहीं अंकिता भक्त ने रजत पदक जीता। दीपिका ने हमवतन अंकिता को फाइनल में 6-0 से हराया। सेमीफाइनल में पहुंचते ही दोनों खिलाड़ियों को ओलंपिक कोटा मिल गया था। अंतिम चार में अंकिता ने भूटान की कर्मा को, जबकि दीपिका ने वियतनाम की एनगुएट डो थि एन को हराया था।