दीपिका पल्लीकल ने स्क्वैश में दिलाया भारत को कांस्य पदक
इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन आज दीपिका पल्लीकल ने स्क्वैश में भारत को पहला पदक दिलाया। दीपिका ने महिला एकल वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। दीपिका ने सेमीफाइनल में मलेशिया की निकोल एन डेविड ने एकतरफा मुकाबले में 3-0 से मात देते हुए भारत की झोली में कांस्य पदक ड़ाला। इससे पहले दीपिका पल्लीकल ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए जापान की मिसाकी कोबायाशी को सीधे सेटो में 3-0 से हराया।