दिल्ली कैपिटल्स ने अगले दो सीजन के लिए प्रवीण आमरे को बनाया असिस्टेंट कोच
Image Credit: Shortpedia
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अभी से ही अगले सीजन की तैयारी शुरु कर दी है। दरअसल उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज प्रवीण आमरे की कोचिंग स्टॉफ में वापसी करा दी है। पिछले सीजन टीम के साथ मौजूद नहीं रहने वाले आमरे को अगले दो सीजन के लिए टीम का असिस्टेंट कोच बनाया गया है। नियुक्ति के बाद आमरे ने DC मैनेजमेंट को धन्यवाद कहा।