आईपीएल में हैदराबाद से हारा दिल्ली, ऋषभ पंत का शतक भी नही आया काम
Image Credit: Twitter/IPL
कहते है क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. जिसका नमूना देखने को मिला आईपीएल में दिल्ली और हैदराबाद के मैच में. जहां दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत के शानदार 128 रनों की बदौलत हैदराबाद के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा. जिसके जवाब में खेलने उतरी हैदराबाद की ओर से शिखर धवन और विलियम्सन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों 191 रन बनाये. और दिल्ली पर 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. हैदराबाद इस जीत के बाद प्ले ऑफ में पहुंच गया है