धोनी ने किए पुट्टपर्ती के सत्यसाईं बाबा की समाधि के दर्शन
Image Credit: Shortpedia
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पुट्टपर्ती के सत्यसाईं बाबा की समाधि के दर्शन किए। मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने धोनी का प्रशांति निलयम में स्वागत कर उन्हें सम्मानित भी किया। बता दें धोनी के पर्सनल डॉक्टर पुट्टपर्ती ट्रस्ट द्वारा संचालित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सेवाएं देते हैं। जानकारी के मुताबिक यहां धोनी ने रुटीन चेकअप के लिए अपने डॉक्टर से मिलने के बाद अस्पताल का दौरा भी किया।