के केआर के नए कप्तान का ताज़ दिनेश कार्तिक के नाम
IPL 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक को अपना कप्तान नियुक्त किया है जो कि गौतम गंभीर की जगह लेंगे। गंभीर अब दिल्ली के लिए खेलेंगे। दिनेश कार्तिक ने IPL में काफी टीमों के लिए खेला है और वह दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के उप-कप्तान भी रह चुके है। उनके नाम की आधिकारिक घोषणा के केआर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है. दिनेश कार्तिक ने फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह इस ज़िम्मेदारी से काफ़ी खुश हैं |