कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीयों के साथ हो रहा भेदभाव
Image Credit: breakersnorth.com
ऑस्ट्रेलिया में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा. खेलों की शुरुआत होने से पहले ही सभी भारतीय खिलाड़ियों का डोपिंग टेस्ट कराया जा रहा है. क्योंकि कई भारतीय खिलाड़ियों के कमरे के बाहर से सिरिंज मिली है जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स में नो सिरिंज पॉलिसी लागू है. भारतीयों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने नो सिरिंज पॉलिसी का उल्लंघन किया है. जिसके बाद हर खिलाड़ी को शक की नजर से देखा जा रहा है