ज्वेरेव और थिएम हुए बाहर, दूसरे दौर में पहुंचे फेडरर
Image Credit: Shortpedia
रोजर फेडरर ने दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस को 3-6,6-1,6-2,6-2 से हराकर विंबलडन के दूसरे दौर में जगह बना ली। वहीं ज्वेरेव और डोमिनिक थिएम साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। आस्ट्रिया के थिएम को अमेरिका के सैमी क्वेरी ने 7-6,6-7,3-6,0-6 से हराया तथा डान इवांस ने फेडरिको डेलबोनिस को 6-3,7-6, 6-3 से हराकर विंबलडन के दूसरे दौर में प्रवेश किया।