निराश न हों, सकारात्मक रहें और टोक्यो ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें – गगन नारंग
Image Credit: Shortpedia
2022राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटाने पर ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग ने कहा कि इससे निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा कि यह न तो ओलंपिक में है और न ही राष्ट्रमंडल खेलों में, लेकिन वह खुद ही लोकप्रिय हो रहा है। सकारात्मक रहिए और टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करिए। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय निशानेबाजों ने सात स्वर्ण जीते थे।