दुबई चेंपियनशिप जीतकर रोजर फेडरर ने रचा इतिहास, बनाया सिंगल्स जीतने का अनोखा "शतक"
Image Credit: shortpedia
टेनिस स्टार जिमी कॉनर्स के बाद 'स्विस किंग' के नाम से फेमस रोजर फेडरर ने दुबई चैम्पियनशिप के फाइनल में यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को 6-4, 6-4 से हराकर केवल 69 मिनट में 100वां सिंगल्स खिताब जीतने का करिश्मा किया है. ‘स्विस किंग’ने अपने करियर में कुल मिलाकर 108वें एटीपी खिताब जीते हैं. 37 साल के फेडरर ने दुबई चैम्पियनशिप का खिताब जीतने के बाद कहा कि मैं बेहद खुश हूं, दुबई में मेरा ये 8वां खिताब है और 100वां एकल खिताब जीतने का मेरा शानदार अनुभव रहा.