अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के अंतिम 16 में पहुंचा मिस्र
Image Credit: Shortpedia
अफ्रीका कप ऑफ नेशंस की सात बार की चैंपियन मेजबान मिस्र ने कांगो गणराज्य को 2-0 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया। मिस्र के लिए अहमद अलमोहम्मदी ने 25 मिनट में सालाह के क्रास पर गोल किया, वहीं सालाह ने 43वें मिनट में गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। कांगो की टीम को गोल करने के मौके मिले, लेकिन मिस्र के खिलाड़ियों ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया।