इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने लगाया न्यूजीलैंड में नस्लीय दुर्व्यवहार का आरोप
Image Credit: Social Media
इंग्लैंड व न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने नस्लीय टिप्पणी का शिकार होने का आरोप लगाया है. जिसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि वे आर्चर से माफी मांगेंगे और फुटेज को पुलिस के पास भेजेंगे. जोफ्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जब मैं टीम को हार से बचाने के लिए बैटिंग कर रहा था तब दर्शकों में से किसी एक शख्स ने नस्लीय दुर्व्यवहार किया.