भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड 285 पर रुका
Image Credit: twitter
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड बल्लेबाजी करने उतरा. लेकिन भारतीय गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड 285 रन ही बना स्की और आल आउट हो गयी. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा जे रूट ने 80 रनों की पारी खेली. उन्हें कप्तान विराट कोहली ने रन आउट किया. मैच एक समय इंग्लैंड बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा था. लेकिन अश्विन और इशांत ने 27 रनों के अंदर ही इंग्लैंड के 4 धुरंधर बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.