चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की हालत हुई पतली, 100 रन पर खोए 6 विकेट
Image Credit: Twitter
इंग्लैंड और भारत के बीच शुरू हुए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड ने मात्र 100 रन पर ही 6 विकेट खो दिए. जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी की शुरुआत में ही केटिन को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. फिर हार्दिक पांड्या और लंच के बाद मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड के कई महत्वपूर्ण बल्लेबाजो को आउट किया.अभी इंग्लैंड इस सीरीज में 2-1 से आगे है.