फैन ने कोहली को भेंट की पुराने मोबाइल से बनी तस्वीर
Image Credit: shortpedia
श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी टी-20 से पहले एक फेन ने विराट कोहली के लिए एक खास तोहफा दिया। उनके फेन राहुल ने बेकार और पुराने फोन, तारों और कीलों से विराट की बेहतरीन तस्वीर बनाई। राहुल को यह तस्वीर बनाने में तीन दिन और तीन रातें लगी। कोहली को तस्वीर बेहद पसंद आई। उन्होंने राहुल को उस तस्वीर पर ऑटोग्राफ भी दिया। BCCI ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया।