टेनिस चैंपियनशिप विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे फेडरर
Image Credit: BoF - The Business of Fashion
दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में शुमार टेनिस के स्टार खिलाड़ी फेडरर 16 वीं बार विम्बलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए है. उन्होंने फ्रांस के एड्रियन मनारिनो को प्री क्वार्टर फाइनल में शिकस्त देकर ये मुकाम हासिल किया. टेनिस की वर्ल्ड रैंकिंग में भी रोजर फेडरर टॉप पर है. विम्बलडन में रोजर फेडरर 8 बार चैंपियन रह चुके है. और पिछली बार भी वही विजेता बने थे. अब उनका मुकाबला गाएल और केविन में से किसी एक के साथ होगा